“अब आप ही सोचिए, इतनी सुंदर और हंसमुख औरत का यह हाल सुंदरता का यह पुजारी ‘‘कृष्ण’’ कैसे देख सकता था? कुल-मिलाकर कुब्जा का यह रोग मुझे इस बुरी तरह खल रहा था कि मैं उसके लिए कुछ करना चाहता था। सच कहूं तो मेरा मन उसे मालिनी के स्वरूप में देखने को तड़प उठा था। इतनी सुंदर स्त्री, यह उम्र और यह बीमारी...। राजवैद्य ने कह दिया कि ठीक नहीं हो सकती, ...तो क्या ठीक नहीं हो सकती? होगी व बिल्कुल होगी। वैसे भी मेरा विश्वास इलाजों से कहीं ज्यादा मन की शक्ति पर था। ...यह मेरे मन की शक्ति का ही तो कमाल था जो मैं ‘‘अरिष्ट’’ व ‘‘कालिया’’ जैसों का वध कर पाया था। यह राधा का प्रेम ही था जो मैं ‘‘केशी’’ जैसों को निपटा पाया था। तो फिर कुब्जा पर प्रेम का जादू क्यों नहीं चलेगा? ले-देकर मुझे कुब्जा का यही एक इलाज अच्छे से समझ में आ रहा था। और आगे इसी समझ के तहत मैंने उसे समझाया कि तुम राजवैद्य की राय पर बिल्कुल मत जाना। यदि तुम मन की शक्ति एकत्रित कर ठीक होने का पक्का इरादा कर लोगी तो तुम ठीक हुई ही समझो। बस एकबार पूर्ण विश्वास से मन की पूरी ‘‘संकल्प-शक्ति’’ ठीक होने में लगा दो। उसने मेरी बात ध्यान से सुनी भी, और उसका विश्वास जगाने हेतु यही बात मैंने उससे कई बार दोहराई भी। आप मानेंगे नहीं कि उस रोज मैंने कुब्जा की मालिश भी की ताकि उसे सच्चे प्रेम का एहसास दिला सकूं। यानी ना सिर्फ उसका इलाज ‘‘वैद्य-कृष्ण’’ द्वारा चालू हो गया था, बल्कि उसे अपने इस वैद्यराज द्वारा ‘‘प्रेम’’ व ‘‘विश्वास’’ की मिली-जुली जड़ी-बूटी भी पिलाई जा रही थी। मजा यह कि कुब्जा जितना मालिश करवाकर धन्य हो रही थी... उससे कहीं ज्यादा यह वैद्यराज मालिश कर धन्य हो रहे थे। खैर!”
―
मैं कृष्ण हूँ: Main Krishna Hoon
Share this quote:
Friends Who Liked This Quote
To see what your friends thought of this quote, please sign up!
0 likes
All Members Who Liked This Quote
None yet!
This Quote Is From
Browse By Tag
- love (101915)
- life (80345)
- inspirational (76788)
- humor (44592)
- philosophy (31389)
- inspirational-quotes (29060)
- god (27021)
- truth (24911)
- wisdom (24875)
- romance (24535)
- poetry (23565)
- life-lessons (22792)
- quotes (21202)
- death (20687)
- happiness (19059)
- hope (18741)
- faith (18581)
- inspiration (17801)
- spirituality (15909)
- relationships (15780)
- motivational (15756)
- religion (15479)
- life-quotes (15441)
- love-quotes (15064)
- writing (15020)
- success (14209)
- motivation (13705)
- time (12946)
- motivational-quotes (12231)
- science (12197)
