Status Updates From Ek Chithda Sukh
Ek Chithda Sukh by
Status Updates Showing 1-30 of 97
Tabassum
is 37% done
उसने किसी किताब में ‘दिल की झाड़ियों’ के बारे में पढ़ा था। कुछ लोगों के भीतर झाड़ियाँ उगने लगती हैं और उनका दिल धीरे-धीरे दुनिया से डरकर झाड़ियों में दुबक जाता है, वहीं छिपा रहता है।
— Mar 10, 2026 10:48AM
Add a comment
Tabassum
is 30% done
आधी नींद की बुड़बुड़ाहट में हम कितना कुछ पूछते हैं, खाली दीवारें उन सब प्रश्नों को सोख लेती हैं। दूसरे दिन—सुबह की चकमकाहट में—कुछ भी याद नहीं रहता; हम सोचते भी नहीं, पिछली रात कौन-से शर्म और पछतावे ने सिर उठाया था।
— Mar 10, 2026 04:35AM
Add a comment
Tabassum
is 4% done
तुमने कभी उसे देखा है?
—किसे?
—दुख को…
मैंने भी नहीं देखा, लेकिन जब तुम्हारी कज़िन यहाँ आती है, मैं उसे छिप कर देखती हूँ। वह यहाँ आकर अकेली बैठ जाती है। पता नहीं, क्या सोचती है और तब मुझे लगता है, शायद यह दुख है!
— Mar 10, 2026 02:20AM
Add a comment
—किसे?
—दुख को…
मैंने भी नहीं देखा, लेकिन जब तुम्हारी कज़िन यहाँ आती है, मैं उसे छिप कर देखती हूँ। वह यहाँ आकर अकेली बैठ जाती है। पता नहीं, क्या सोचती है और तब मुझे लगता है, शायद यह दुख है!
Jay
is 70% done
में बहोत खुश हु के मैंने हिंदी पढ़ना शुरू किया, और वो भी विनोद कुमार शुक्ल एंड निर्मल वर्मा के साथ। एक चिथड़ा सुख, बहोत ही प्यारा, दुखभरा, अकेला उपन्यास है जिसमे बहोत ही प्यारे, दुखी, अकेले लोगो की कहानी है।
— Apr 11, 2025 02:38AM
Add a comment











