“फिर साहब ने मँहगू से गम्भीर होकर कहा, “तुम दोनों कमीज पहनने में सन्तू की सहायता करो।” “जी साहब!” बड़े बाबू तुरन्त बोले। “सर, मैं कमीज नहीं पहनूँगा। बुश्शर्ट तो मैं पहना हूँ।” बोलते-बोलते मेरी जबान लड़खड़ा रही थी। तब तक बड़े बाबू ने मेरा हाथ पकड़ लिया था। मँहगू चौकस होकर मेरे पास आ गया। “सन्तू बाबू का चेहरा कितना लाल हो गया है सर! इनके हाथ-पैर भी काँप रहे हैं। पसीना-पसीना हो रहे हैं।” बड़े बाबू ने कहा। “इसमें परेशानी की क्या बात है?” साहब ने आश्चर्य से कहा। क्या मैं डर रहा था? मेरी हथेलियाँ पसीने से तर हो गई थीं। हाथ-पैर काँप रहे थे। मैं जोर लगाकर कँपकँपाहट को रोकना चाहता था। क्या मैं बच नहीं सकता था? मैंने सड़क की तरफ देखा। केवल इक्का-दुक्का लोग दिख रहे थे। तभी बड़े बाबू ने और मजबूती से मेरा हाथ पकड़ लिया। मुझे तिल्ली के तेल की गंध आई। मँहगू का तेल से चुपड़ा सिर मेरे पास आ गया था। यद्यपि वह मेरे पीछे खड़ा था, पर मैं जानता था कि थोड़ा भी मैं हिलूँगा तो यह सोचकर कि मैं भागनेवाला हँू, वह मुझे पूरी ताकत से जकड़ लेगा। बड़े बाबू ने मेरा हाथ न भी पकड़ा होता तब भी कैंटीन के लड़के की तरह भागने की मुझमें हिम्मत नहीं थी। इसका कारण यह होगा कि मुझमें समझदारी थी। इस समझदारी के कारण मैंने सोच लिया था कि मैं बच नहीं सकता। समझदारी से आत्मसमर्पित-जैसी मेरी स्थिति हो गई थी। अदब और कायदे आदमी को बहुत जल्दी कायर बना देते हैं। ऐसा आदमी झगड़ा नहीं करता। फिर”
―
नौकर की कमीज
Share this quote:
Friends Who Liked This Quote
To see what your friends thought of this quote, please sign up!
0 likes
All Members Who Liked This Quote
None yet!
This Quote Is From
Browse By Tag
- love (101864)
- life (80524)
- inspirational (77021)
- humor (44670)
- philosophy (31500)
- inspirational-quotes (29065)
- god (27023)
- wisdom (24939)
- truth (24935)
- romance (24586)
- poetry (23636)
- life-lessons (22785)
- quotes (21233)
- death (20721)
- happiness (19016)
- hope (18768)
- faith (18592)
- inspiration (17914)
- spirituality (15939)
- motivational (15869)
- relationships (15838)
- religion (15498)
- life-quotes (15393)
- writing (15042)
- love-quotes (14958)
- success (14212)
- motivation (13867)
- time (12962)
- motivational-quotes (12225)
- science (12218)

