कुरान वह ग्रन्थ है जिसमें मुहम्मद साहब के पास ईश्वर के द्वारा भेजे गए सन्देश संकलित हैं। सुन्नत वह है जिसमें मुहम्मद साहब के कृत्यों का उल्लेख है और हदीस वह किताब है जिसमें उनके उपदेश संकलित हैं। हदीस की किताबों में मुहम्मद साहब की जीवन-चर्या का भी उल्लेख है और इन किताबों में सुन्नत भी मिलती है।