एक पल

एक पल बस नज़र से नज़र मिल गयी
जाने कैसे जहां को खबर मिल गयी

ले गए दिल मेरा एक ही बार वो
बेखुदी मुझको शामो-सहर मिल गयी

आंधियों ने ग़मों के घिरा था मुझे
के अचानक खुशी की लहर मिल गयी

मै भटकता रहा देस परदेस में
पर वहीं दासतां दर-बदर मिल गयी

रोज जीता हूं मैं अब यहीं सोचकर
ज़िंदगी क्या मुझे इस कदर मिल गयी

- कुमार जावडेकर
 •  0 comments  •  flag
Share on Twitter
Published on May 02, 2020 09:29
No comments have been added yet.