Goodreads helps you follow your favorite authors. Be the first to learn about new releases!
Start by following Dandi.
Showing 1-30 of 43
“कामशासक महादेव की पूजा को गन्ध, माला, धूप, दीप, नृत्य, गीत, वाद्य आदि सबका ही प्रयोग करती। एकान्त में धर्म, अर्थ, काम के बारे में अथवा अध्यात्म के बारे में बातें करती। इस तरह उसने शीघ्र की ऋषि को प्रसन्न कर लिया। वेश्या”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“उसी समय सूर्य अस्त हो गया, जैसे वह तपस्वी के मन से निकलते अज्ञान के अन्धकार को छू जाने से डरकर भाग गया हो।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“सिरस फूल-से कोमल अंगों वाली वह”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“प्रातःकाल रस-भाव-रीति-चतुर विद्येश्वर अपने अनेक साथियों के साथ राजद्वार पर पहुँचा।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“हँस पँखों से भरे मुलायम गद्ददों वाले रत्न जड़े सोने के पलंग पर उसने बालचन्द्रिका तथा मुझे बिठाया और हमें अनेक रत्नजटित आभूषण, सूक्ष्म वस्त्र, कस्तूरी-मिला चन्दन, कपूर-डाले पान और सुगन्धित फूल जैसी वस्तुएँ भेंट कीं। मैं सुन्दर स्त्री के वेश में था।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“वह चन्द्रवदनी थी। रूप और यौवन उसके शरीर से फूट रहे थे। नयनों में दीप्ति थी। मेरा तो धैर्य हाथ से निकल गया और मदनबाण से पीड़ित हो गया। चकित मृगशावक-नयना वह मदन-कुसुम-शर जैसे कटाक्ष मार-मारकर मलयकंपिता लता-सी काँप गई। प्रेम और लज्जा के प्रत्यक्ष हाव-भावों से बार-बार मुझे देख-देखकर ही वह मुझपर अपना मन उँडेल गई।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“मेरे पास ऐसा क्या है जो तुम्हारा नहीं है। फिर भी कुछ है जिसपर मेरा ही स्वामित्व है। तुम्हारा यह जो सरस्वती से जूठा किया होंठ है वह मेरी इच्छा के अतिरिक्त और कोई स्त्री नहीं चूम सकती। लक्ष्मी के वक्षस्थल से छुए हुए तुम्हारे वक्ष का भी आलिंगन मेरे अतिरिक्त और कोई नहीं कर सकती।’ यह कहकर उसने पावस ऋतु के मेघों जैसे अपने पीन कुच उसके वक्ष से सटा दिए और कन्दली कुसुम की ललाई वाले लोचनों से उसे प्यार से आँखें मिलाकर देखने लगी। उसके काले केश में गुंथे फूल मारेपँख के चमकीले चन्दे-से ऐसे लगते थे जैसे भौंरे उनपर गूँजते हुए मण्डरा रहे थे। वासना के आवेग में अवन्तिसुन्दरी ने अपने प्राणप्रिय के कदम्ब की कोंपल जैसे गुलाबी होंठों को चूम लिया।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“दोनों एक नागकेसर के पेड़ की शीतल छाया में बैठ गए।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“उसने जो अनुराग दूर किया है तो मुझे घोर वैराग्य दे गई है।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“मैंने भी मणिजटित नूपुर, मेखला, कङ्कण, कटक, ताटङ्क, हार, रेशमी कपड़े धारण करके स्त्रियों की भाँति आँखों में काजल लगाया और तब वल्लभा बालचन्द्रिका के साथ उस रतिमन्दिर के द्वार तक गया।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“अवन्तिसुन्दरी ने वहाँ जाकर एक छोटे-से आम के पेड़ के नीचे बैठकर चन्दन, पुष्प, हल्दी, अक्षत, चीन देश के बने रेशमी कपड़ों और अनेक सामग्रियों से कामदेव की पूजा की। कामपत्नी रति की सी सुन्दरी अवन्तिसुन्दरी”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“अर्थ में तो कमाना, धन बढ़ाना और उसकी रक्षा करना ही है। खेती, पशु पालन, व्यापार, सन्धि और विग्रह, अर्थ के परिवार हैं। और अच्छे लोगों को दान देना ही अर्थ का फल है।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“राजवाहन उनके साथ खेलने लगा। राजवाहन तरह-तरह के वाहनों पर चढ़ने में निपुण हो गया। उसका क्रमशः चौल और उपनयन आदि संस्कार हुआ। फिर उसने सब लिपियाँ सीख लीं। सब देशों की भाषाओं में वह पण्डित हो गया। षडङ्गवेद, काव्य, नाटक, आख्यानक, आख्यायिका, इतिहास, चित्रकला, पुराण, धर्म, शब्द (व्याकरण), ज्योतिष, मीमांसा, तर्क तथा कौटिल्य और कामन्दकीय नीतिशास्त्र की निपुणता, वीणा आदि सब वाद्यों को बजाने का कौशल, संगीत साहित्य में मनोहरता लाना, मणिमन्त्र, औषधि आदि के माया-प्रपंच आदि में प्रसिद्धि, हाथी-घोड़ों पर चढ़ने का कौशल, तरह-तरह के हथियार चलाने का यश, जूआ और चोरी आदि छल विद्याओं में प्रौढ़ता को वह आलस्य रहित होकर प्राप्त कर गया।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“जैसे कामदेव ने रति का मन बहलाने को स्त्री जाति की एक शालभञ्जिका (पुतली) बना दी हो। क्रीड़ा सरोवर के शरद ऋतु के कमलों की शोभा से मानो मदन से उसके चरण बनाए थे। उद्यान की बावड़ी में मस्ती से घूमने वाली हंसिनी की गति लेकर ही इस अलसगमना की चाल बनाई गई थी। अपने तरकश की शोभा से दोनों जाँघें, अपने लीलामन्दिर के द्वार पर लगे कदली की शोभा से घुटने, जैत्ररथ की शोभा से सघन जघन, पीली कमल कलियों से कर्णाभूषण तथा गंगा के भंवर जैसी नाभि बनाई थी। प्रासाद के सोपानों-सी त्रिवली थी। धनुष के आगे लगे फूलों पर मँडराते भौंरों की भाँति उसकी रोमावलि थी। पूर्ण स्वर्ण कुम्भ-से स्तन थे। लतामण्डप की कोमलता से उसके हाथ, जयशंख की सुन्दरता से कण्ठ, कर्णफूल की जगह लटकी आम्रमंजरी की ललाई से वर्ण, बिंबाफल से रक्त वर्ण होंठ, बाणाकार कुसुमों से मन्द मुस्कान, प्रथम कामदूती और कोकिला की वाणी से उसकी बोली, अपनी समस्त सेना के सेनापति मलयपवन की सुगंधि से उसका श्वास, जयध्वज की मछलियों से नयन, धनुषयष्टि से भ्रूलताएँ, अपने प्रथम मित्र चन्द्रमा की कलंकहीन छवि से उसका मुख और लीला मयूर के पँखों से केश बनाए थे। ऐसा लगता था जैसे कामदेव ने ही उसको सकल गन्ध-सामग्रियों, कस्तूरी, चन्दन आदि के जल से नहलाया था और शरीर-भर में कर्पूर का चूर्ण मलकर उपस्थित कर दिया था। वह मूर्तिमती लक्ष्मी-सी सुन्दरी थीं जब उस मालवकन्या ने कामदेव की पूजा कर ली तब देखा कि उसके ही पूजा किए हुए देवता का सा सुन्दर राजवाहन सामने था। वह काम के बस में हो गई। मन्द-मन्द बहती वायु में काँपती लता की भाँति वह हिल उठी।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“यह सुनकर दैवबल से, उस वेश्या का कौशल चला गया या मुनि की बुद्धि भ्रष्ट हो गई कि मुनि ने अपने नियम त्याग दिए और उसी में आसक्त हो गया।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“उसके मन का स्नेह जानकर उससे सुख-संगम का उपाय सोचने लगा।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“मैं इस समय काम-वासना से भरी हुई तुम्हारे पास आई हूँ। इस लोक की राज्यलक्ष्मी स्वीकार करके मुझे उसकी सपत्नी बना लो।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“नरक फल मिला है मुझे, फिर मैंने व्यर्थ, अफल, असार मार्ग को धर्म समझकर पकड़ रखा है।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“राजा का पुत्र कामदेव का संशय पैदा करता था। सभी कुमार कार्तिकेय के साहस का उपहास-सा करते हुए-से लगते थे। वे लोग राजा पर जयध्वज, छत्र, कुलिश आदि लगाते थे, इससे उनके हाथों में निशान पड़ गए थे। जब वामदेव पहुँचे तो सब कुमार वहीं थे। राजा ने वामदेव का आदर-सत्कार किया। भौंरे जैसे काले, लंबे बालों वाले कुमारों ने उनके चरणकमल पर सिर झुकाया और भविष्य में शत्रुदमन की इच्छा रखने वाले कुमारों को वामदेव ने स्नेह से आलिंगन करके आशीर्वाद दिया। वे बोले : ‘हे भूवल्लभ! आपका पुत्र राजवाहन आपके मनचाहे फल सा सुन्दरता और यौवन को पाकर अब आपके अनुकूल मित्र-सा हो गया है। अब इसका समय है कि यह अपने सहचरों के साथ दिग्विजय करने को निकले।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“राजवाहन कृशोदरी अवन्तिसुन्दरी के पास पहुँच गया।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“सखियों की आड़ में बैठ गई और उसे तिरछी भौंहों से कटाक्ष करती हुई-सी ऐसे देखने लगी जैसे मृग पर कोई जाल फेंका जा रहा था।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“मेरे महानुभाव पिता उस लोक के शासक थे, परन्तु दूसरे के पराक्रम को न सहने वाले विष्णु ने युद्ध में उन्हें मार डाला।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“कमर में बड़ी पैनी तलवार बाँधी और सेंध मारने की शबरी, कैंची, सण्डासी, लकड़ी का बना आदमी का सिर, योग की बत्ती2, योग का चूरन, नापने का फीता, रस्सी, दीपपात्र, भ्रमरकरण्डक3 आदि कई चीज़ें ले लीं और मैंने एक लोभी धनी के घर सेंध लगाई।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“राग दशा से ऋषि कटकर रह गया; बोलाः प्रिये! यह क्या? यह उदासीनता क्यों? मुझपर तो तुम्हारा असाधारण प्रेम था। वह कहाँ गया? “काममंजरी ने मुस्कराकर कहा : भगवन्! जिस स्त्री ने राजकुल में आज मुझसे हार मानी है, उससे मेरा एक बार झगड़ा हो गया था। उसने मुझे ताना मारकर कहा : अरी! तू तो ऐसी हेकड़ी जताती है जैसे तूने मारीचि को ही जीत लिया हो! तब दासी होने की शर्त रखी गई और मैंने इस काम का बीड़ा उठाया। आपकी दया से काम सिद्ध हो गया। “इस अपमान से मूर्ख मारीचि बहुत दुःखी हुआ।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“उसने कहा कि महाकाल निवासी महादेव की आराधना करो। तभी मैं पत्नी को लेकर आया हूँ। भक्त-वत्सल गौरीपति की करुणा से आपके चरणारविन्दों के दर्शन मुझे प्राप्त हो गए।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“हार के गिरते ही वे क्रुद्ध हो गए और उन्होंने कोप से मुझे शाप दे दिया—पापिनी! तू चेतनाहीन लौह जाति की हो जा। जब मैंने उनसे बहुत प्रार्थना की तब उन्होंने मुझे आपके चरणकमलों का बन्धन बनाकर दो महीने के लिए मेरे शाप की अवधि बाँध दी। चाँदी की शृङ्खला बनने के बाद भी मुझे इन्द्रिय-ज्ञान रहे, मुझमें शक्ति बनी रहे, यह भी उन्होंने वर दे दिया। जब मैं ऐसी हो गई, उसी समय इक्ष्वाकु वंश के राजा वेगवान का पौत्र, मानसवेग का पुत्र वीर शेखर नामक विद्याधर कौशल पर्वत पर आया। उसने मुझे देखा तो अपने पास रख लिया। ‘कुछ”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“उस समय हंस की गति से चलने वाली, उत्तम मणिभूषण पहने एक अनिंद्य सुन्दरी उस दिव्य देहधारी पुरुष के पास आई और उसे एक चमकती मणि भेंट देकर खड़ी हो गई।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“काम जो है, वह है स्त्री-पुरुष का अत्यन्त वासना-भरे चित्त से एक-दूसरे को छूकर स्पर्श सुख पाना। इसका परिवार है आनन्द और सुन्दरता। इसका फल परमानन्द है। वह परस्पर रगड़ से जन्मता है, उसकी याद भी मीठी होती है, यह अभिमन को बढ़ाने में उत्तम है और सुख से बढ़कर है ही क्या? इसके लिए लोग बड़े-बड़े कष्ट सहते हैं, तप करते हैं, महान दान, दारुण युद्ध करते हैं और भीम समुद्र को लाँघ जाते हैं।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“मैं भी कुछ समय तक इस वामलोचना के साथ सुखों का उपभोग करता रहा।”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit
“वह सुन्दरी संभ्रम, प्रेम और लज्जा से बहुत ही सुन्दर दिखने लगी। मैं उसका रूप देखकर आनन्द लेता रहा। किन्तु उसके मुख पर विषाद की छाया थी। मैंने समझा यह कामवासना से व्याकुलता बढ़ जाने के कारण था। मैंने उसके पास जाकर पूछा : हे सुन्दरी! तुम्हारे मुख पर यह दीन अवसाद क्यों”
― Dashkumarcharit
― Dashkumarcharit

![어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae] (Side Characters Deserve Love Too [Novel]) 어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae] (Side Characters Deserve Love Too [Novel])](https://i.gr-assets.com/images/S/compressed.photo.goodreads.com/books/1634384590l/58517161._SX98_.jpg)
![어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 1 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 1] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #1) 어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 1 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 1] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #1)](https://i.gr-assets.com/images/S/compressed.photo.goodreads.com/books/1634385225l/59358131._SX98_.jpg)
![어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 3 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 3] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #3) 어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 3 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 3] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #3)](https://i.gr-assets.com/images/S/compressed.photo.goodreads.com/books/1634385392l/59358148._SX98_.jpg)
![어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 2 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 2] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #2) 어차피 조연인데 나랑 사랑이나 해 2 [Eochapi Joyeon-inde Narang Sarang-ina Hae 2] (Side Characters Deserve Love Too [Novel], #2)](https://i.gr-assets.com/images/S/compressed.photo.goodreads.com/books/1634385346l/59358145._SX98_.jpg)