जब हम प्यार में होते हैं तो यार दोस्तों को भूल जाया करते हैं। आसपास की गतिविधियों से, देश और दुनिया में हो रही किसी भी घटना से बेख़बर किसी काल्पनिक दुनिया में जीते हैं। मैं अब बढ़ते पेट्रोल के दाम पर अपनी नाक नहीं सिकोड़ता। और न ही खाने पर लगने वाले सर्विस चार्ज पर कोई सवाल उठाता था। शायद इसे ही रिलेशनशिप का ‘हनीमून’ पीरियड कहते हैं।