सुदीप ने यह सवाल क्यों पूछा होगा इसकी एक ही वजह समझ में आती है। सुदीप अगर रात में चित्रा के सामने रोया नहीं होता तो शायद वह यह सवाल नहीं पूछता। कुछ भी हो अगर कोई लड़का किसी के सामने रो देता है तो वह सामने वाले के करीब अपने-आप आ जाता है। लड़कियों के साथ भी शायद ऐसा होता हो। साथ रोना साथ हँसने से ज्यादा बड़ी चीज