औरंगजेब के काल में केवल स्थापत्य कला का ही कुछ कुछ विकास हुआ। उसने अपनी पत्नी रबिया उद दौरानी की कब्र को ताजमहल की तरह बनवाने का प्रयत्न किया, लेकिन साज-सज्जा, मेहराब की व्यवस्था आदि में यह ताज का मुकाबला नहीं कर सकी। इसे ‘बीबी का मकबरा’ के नाम से जाना जाता है। औरंगजेब ने लाहौर में जामा मसजिद का निर्माण भी करवाया, जो आकार में विशाल होते हुए भी सौंदर्य में फीकी है। औरंगजेब संगीत के प्रति नितांत रुखा था। उसने सभी शाही संगीतकारों को हटा दिया। हालांकि प्रारंभिक वर्षों में उसकी संगीत में अभिरुचि थी। लेकिन बाद में वह सुन्नी कट्टरपंथी बन गया। उसके दरबार में संगीतकारों ने संगीत की अर्थी निकाली।
...more