ध्रुवस्वामिनी
Rate it:
15%
Flag icon
प्रत्येक स्थान और समय बोलने के योग्य नहीं होता, कभी-कभी मौन रह जाना बुरी बात नहीं है।
23%
Flag icon
मेघ-संकुल आकाश की तरह जिसका भविष्य घिरा हो, उसकी बुद्धि को तो बिजली के समान चमकना ही चाहिए।
25%
Flag icon
वीरता जब भागती है, तब उसके पैरों से राजनीतिक छल-छंद की धूल उड़ती है।
26%
Flag icon
यह कसक अरे आँसू सह जा। बनकर विनम्र अभिमान मुझे मेरा अस्तित्व बता, रह जा। बन प्रेम छलक कोने-कोने अपनी नीरव गाथा कह जा। करुणा बन दुखिया वसुधा पर शीतलता फैलाता बह जा।
41%
Flag icon
देवि, जीवन विश्व की सम्पति है। प्रमाद से, क्षणिक आवेश से, या दु:ख की कठिनाइयों से उसे नष्ट करना ठीक तो नहीं।