Jump to ratings and reviews
Rate this book

Mann Aangan । मन आँगन

Rate this book
लेखिका गरिमा वर्मा के इस कहानी संग्रह में उनके बचपन के दिनों में पुश्तैनी घर के आँगन में बसे मन की कहानियाँ संकलित हैं। यानी अस्सी के दशक के एक संयुक्त परिवार के आँगन की कहानियों का यह संगह है। हर सुबह आँगन के कोलाहल से कहानी शुरू होती है। आँगन ही हर कहानी का मुख्य पात्र है। वो आँगन जिंदगी के विभिन्न चरणों का गवाह है, जिसमें होली के त्यौहारी हुड़दंग से लेकर शादी-ब्याह की पारंपरिक खुशियाँ आदि शामिल हैं। बच्चे का मुंडन हो या फिर किसी बुजुर्ग की अर्थी उठने का दुख हो, इस आँगन ने अपने सभी कोनों से सब कुछ देखा-सुना है। दादी-नानी की डाँट और माँ-बाउजी का प्यार हो या फिर चाचा-ताऊ की धौंस हो, आँगन में खड़े हैंडपंप ने सब सहा है और अपने प्रिय साथी आँगन को सब बताया है। अचार-पापड़ के लिए बिछाई गई साड़ी से र

140 pages, Kindle Edition

Published June 24, 2021

3 people want to read

About the author

garima verma

8 books1 follower

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
1 (50%)
4 stars
1 (50%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 of 1 review
Profile Image for Literature World.
56 reviews7 followers
July 17, 2021
मन आंगन गरिमा वर्मा की पुस्तक है जो वर्तमान में अमेरिका में रहती है पर विदेश में रहते हुए भी इन्होंने अपने मन के आंगन में से अपने घर के आंगन की यादों को कभी खुद से दूर नहीं होने दिया। इन्होंने विदेश में रहकर भी अपने व अपने बच्चों के मन में उस आंगन की यादों को हमेशा जीवित रखा है ।

"आंगन एक धरोहर है जिसे नष्ट न होने दें।"

आंगन की घर में अहम भूमिका होती है, आंगन परिवार के सुख - दुख का प्रत्यक्ष प्रमाण होता है। आंगन में बिताए सारे पल खास होते हैं। मां- पापा, दादा - दादी से अक्सर आंगन का महत्व में जानने को मिलता है पर आज मन आंगन पढ़कर अपने बड़ों की बातें मन में ताजा हो जाती है। पहले के घरों में बड़ा खुला आंगन, तुलसी का चबूतरा, परिवार की मौज-मस्ती का प्रमाण है आंगन। परंतु वर्तमान में शहरीकरण के कारण बड़ी बिल्डिंग इमारतें बनने से लोगों के पास समय की कमी और उनकी जरूरते बढ़ने से आंगन का अस्तित्व मिट सा गया है । लेकिन दो पल निकाल कर अपने बचपन की यादों के अस्तित्व को जिंदा रखना भी काफी है। क्योंकि वर्तमान में संयुक्त परिवार बहुत कम ही रह गए हैं ऐसे में आने वाली पीढ़ी को उससे अवगत करवाना परिवार की जिम्मेदारी है।

आंगन ही इस पुस्तक का मुख्य किरदार है जो नायक नायिका दोनों की भूमिका अदा करता है पुस्तक की शुरुआत संयुक्त परिवार के मौज मस्ती कोलाहल से होती है परंतु जैसे जैसे समय बढ़ता जाता है लोगों की जरूरत व समय की वजह से अंत तक आंगन सूना ही रह जाता है महज कुछ लोगों के साथ ही।

यह पुस्तक लोगों के मन में छुपी हुई यादों को फिर से जीवित करने में सफल रही है पुस्तक पढ़ते पढ़ते आप भी उन पंक्तियों को जीवित होता महसूस करेंगे।
Displaying 1 of 1 review

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.