साहिल उसकी हँसी को देख खिल उठा। उसने अजय की गलती को छोटीमोटी गलती कह कर उसे ज्यादा तूल नहीं दिया यह साहिल को अच्छा लगा। उसने कहा, "बेचारे अजय को माफ़ कर दो यार।" रश्मी ने उसे नकली घूंसा मार कर कहा, " जब मेरा खुद का पति मुझे कहता है की किसी गैर मर्द, जिस ने मेरे साथ छेड़खानी की है, उसे माफ़ कर दूँ, तो मैं बेचारी बीबी क्या कर सकती हूँ?" रश्मी ने फिर मुस्कराते हुए अपने गाल फुलाकर जैसे कोई राजा महाराजा बोलता है ऐसी एक्टिंग करते हुए कहा, "जाओ, माफ़ किया तुम्हारे दोस्त को। तुम भी क्या याद करोगे की किसी जानदार बीबी के साथ पाला पड़ा था। पर उसे यह जरूर कह देना की अब ज़रा वह समझदारी से मेरे साथ सलूक करे। जो उसने किया वह गलत था।" साहिल ख़ुशी से और बेतहाशा प्यार से रश्मि को देखता ही रहा। तब उसे झकझोरते हुए रश्मी ने कह&#