कन्नड़ नाटककार गिरीश कारनाड भारतीय रंगमंच के अप्रतिम नाटककार हैं। उन्होंने सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, देश की अन्य भाषाओं में भी मौलिक नाटकों की कमी को पूरा किया है। उनके लगभग सभी नाटकों को विभिन्न भाषाओं के निर्देशकों ने खेला है। अंग्रेज़ी में ‘ड्रीम्स ऑफ टीपू सुल्तान’ नाम से विश्व-भर में चर्चित इस नाटक को भी अनेक देशों में खेला गया लेकिन भारत और पाकिस्तान में यह विशेष लोकप्रिय है। इस नाटक में टीपू सुल्तान के जीवन के अन्तिम दिनों का चित्रण किया गया है। टीपू मैसूर का सुल्तान था। उसे भारतीय इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्वों में स्थान प्राप्त है। उसने भारत में अंग्रेज़ी शासन का पुरज़ोर विरोध किया। इस नाटक में उसके जीवन और भारत के इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाओं को साकार किया गया है। टीपू सुल्तान का जन्म 1753 में हुआ था। अपने पिता हैदर अली की मृत्यु के बाद 7 दिसम्बर, 1782 को वह मैसूर का शासक बना। वह खूब शिक्षित, फारसी का अच्छा ज्ञाता और लेखक भी था। उसके पत्र और टिप्पणियाँ आज भी उपलब्ध हैं। 4 मई, 1799 को युद्ध में उसकी मौत के बाद उसके विशाल पुस्तकालय को इंग्लैंड ले जाया गया था जो आज भी कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और इंडिया ऑफिस लाइब्रेरी, लन्दन का हिस्सा है। अपने जीवन का ज़्यादातर समय घोड़े की पीठ पर बितानेवाले टीपू के बारे में यह कम ही लोगों को पता है कि वह सपने भी बहुत देखता था जिनका पता उसके आसपास के कुछ लोगों को ही था। पूरे जीवन उसके बारे में किसी को पता नहीं चला। उसके आखिरी दिनों में ही इस राज़ से पर्दा उठा। टीपू सिर्फ योद्धा ही नहीं था, वह एक दृष्टिसम्पन्न राजनीतिज्ञ भी था जिसका कुछ पता हमें इस प्रेरणास्पद नाटक से चलता है।
Girish Raghunath Karnad (Konkani : गिरीश रघुनाथ कार्नाड, Kannada : ಗಿರೀಶ್ ರಘುನಾಥ್ ಕಾರ್ನಾಡ್) (born 19 May 1938) is a contemporary writer, playwright, screenwriter, actor and movie director in Kannada language. His rise as a prominent playwright in 1960s, marked the coming of age of Modern Indian playwriting in Kannada, just as Badal Sarkar did it in Bengali, Vijay Tendulkar in Marathi, and Mohan Rakesh in Hindi. He is a recipient of the 1998 Jnanpith Award for Kannada, the highest literary honour conferred in India. For four decades Karnad has been composing plays, often using history and mythology to tackle contemporary issues. He has translated his major plays into English, and has received critical acclaim across India. His plays have been translated into several Indian languages and directed by eminent directors like Ebrahim Alkazi, B. V. Karanth, Alyque Padamsee, Prasanna, Arvind Gaur, Satyadev Dubey, Vijaya Mehta, Shyamanand Jalan and Amal Allana. He is also active in the world of Indian cinema working as an actor, director, and screenwriter, both in Hindi and Kannada cinema, earning numerous awards along the way. He was conferred Padma Shri and Padma Bhushan by the Government of India.
I listened to the kannada audiobook of this drama in Storytel.
I could not figure what is so controversial about this drama. It is not showing Tipu as some larger-than-life hero, in fact this drama captures the downfall of Tipu till his death; how he had to send his 2 young sons to the British as ransom along with other damning conditions after losing the war ...
Also, his "dreams" are not some fancy dreams he had for his kingdom. Rather they are just dreams that all of us have and he documented it (privately) to understand them better. These dreams are just regular silly dreams that all of us have ...
I liked the drama, it was enjoyable. But I just could not understand why this is such a big controversy.