The story of a woman who lost her memory and finds herself in a different country with no clue of her identity. “बीप... बीप... बीप... बीप...” यही वो पहली आवाज़ थी जो मैंने उस अंधकारमय शून्यता और ख़ामोशी में सुनी | मुझे नहीं पता था कि मैं कौन थी, मैं कहाँ थी, मैं सो रही थी या मैं मर चुकी थी | मैं अपने शारीर को महसूस नहीं कर सकती थी, ना हीं मैं वक़्त को नाप सकती थी | मेरा दीमाग किसी कंप्यूटर के नए हार्डड्राइव की तरह था जिसमे कोई डाटा नहीं था | मैं बस उस आवाज़ को सुन पा रही थी जो मेरे कानो में लगातार जा रहें थें “बीप... बीप... बीप... बीप...” | हर इन्तिज़ार का एक अंत होता है, ठीक उसी तरह एक दिन मैंने खुद को उस अन्धकार से निकाल लिया, मेरी आँखे खुल गयी और मैं जाग गईं | मैं किसी कमरे में बिस्तर पर लेटी हुई थी और उस कमरे की तेज़ रौशनी से मेरी आँखें चौंधिया रही थी | मैंने बिस्तर के बायीं तरफ देखा जहाँ से वो बीप की आवाज़ लगातार आ रही थी, व
Komal Verma is an inspirational fiction writer. She has written a novel "Life Beyond Love" published by India's top publishing house Diamond Books.
Though she has a Science background, she observes human life very deeply and that made her a writer. In her 1st book "Life Beyond Love" she writes about a journey of a girl who fights with the odds of our society, which is actually the story of every girl.