Jump to ratings and reviews
Rate this book

विश्वगुरु । Vishwaguru

Rate this book
विश्वगुरु हमारे समय की महागाथा है, जिसमें प्रतिभा से भरे युवा, उनके सपने, अवसरों की सीमा, अपने धागों में उलझा हुआ समाजशास्त्र और सत्ता से जकड़ा हुआ राजनीतिशास्त्र आमने–सामने खड़े दिखाई देते हैं। ये उपन्यास किसी एक नायक या खलनायक की कहानी नहीं बल्कि उस पीढ़ी का आख्यान है जो शिक्षा, रोज़गार, आंदोलन, समाज और सत्ता के बीच धप्पा–धप्पी खेल रही है। कभी अवसर प्रतिभा को धप्पा देता है, कभी प्रतिभा उपलब्धियों को।
चिन्मय, दर्पण, अंगद, कृपालु, लावण्या जैसे पात्र ग्रामीण और क़स्बाई भारत के उस यथार्थ से निकले हैं जहाँ एक वर्ग के लिए सरकारी नौकरी इंद्रासन पाने की राह है तो दूसरा वर्ग वह है जिसके लिए निजी क्षेत्र कुबेर के खजाने तक जाने का रास्ता।

इन सबके सामने सत्ता की स्वाभाविक राजनीति है जिसके सुरंग का आकार इन सबसे बड़ा है।

लखी बैरागी सूखी हुई नदी के किनारे बाउल गीत गा रहा है और नदी के उस पार अवध बिहारी, बोगो महतो, विलायती सिंह जैसे चरित्र हैं जो सत्ता, हिंसा और धन के त्रिकोण से निकले हैं और इसके तीनों कोण अंततः आम आदमी को ही चुभते हैं।

विश्वगुरु बेरोजगारी, दहेज, पारिवारिक संकट, जाति, धर्म, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के नैतिक संकट को बिना किसी उपदेश या उलाहना के यथार्थ की जमीन पर ईमानदारी और साहस के रेशे से बुनता है।

ये उपन्यास न किसी विचारधारा का घोषणापत्र है और न किसी दल का समर्थन-पत्र। ये अपने समय का सच्चा बयान है।

ये उपन्यास उन पाठकों के लिए है जो अपनी मेज पर समकालीन भारत का नक्शा रखकर उसे विचारधाराओं की गिरह से मुक्त होकर समझना चाहते हैं।

जय हो।

448 pages, Paperback

Published January 14, 2026

Loading...
Loading...

About the author

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
8 (57%)
4 stars
4 (28%)
3 stars
1 (7%)
2 stars
0 (0%)
1 star
1 (7%)
Displaying 1 - 6 of 6 reviews
Profile Image for Satwik.
96 reviews13 followers
February 6, 2026
ये उपन्यास ग्रामीणतम और आधुनिकतम भारत के बीच की कहानी है। कहानी के केंद्र में हैं एक छोटी सी नौकरी पाने के लिए पूरी जवानी को स्वाहा करते भारत के युवा, जाति-वर्ण व्यवस्था के अवशेष पर साँसे ले रहीं प्रौढ़ पीढ़ियां और विघटन की राजनीतियों का शिकार होते स्थानीय लोग। कहानी के भीतर स्त्रियाँ उन्हीं समस्याओं से आपको झूझते मिलती हैं जिनसे वो असल समाज में लड़ती हैं।

बेहद सरल भाषा में लिखा ये उपन्यास आपको शुरुआत से ही गुदगुदाएगा पर आख़िर तक आते- आते आप हर पात्र से इतने जुड़ जाएंगे कि आप उनकी कहानियों के सुखद अंत को खोजने की निरर्थक कोशिश करने लगेंगे।

यह पुस्तक सिर्फ़ व्यक्ति विशेष की असफलता को नहीं दर्शाता बल्कि भारत के स्वघोषित विश्वगुरु के दावे पर प्रश्नचिन्ह भी लगाता है।
5 reviews
February 13, 2026
‘विश्वगुरु’ आत्ममुग्ध दावों का उत्सव नहीं, बल्कि उस समाज की तीखी पड़ताल है जो आदर्शों की बात तो करता है, पर ज़मीन पर जातिवाद, बेरोज़गारी और दिखावे से जूझ रहा है। निलोत्पल मृणाल एक साधारण-सी कहानी के भीतर कई असहज सवाल छिपा देते हैं—जहाँ बुज़ुर्ग जाति की दीवारों में कैद हैं और पढ़ा-लिखा युवा अपनी योग्यता के बावजूद अवसरों के अभाव से संघर्ष कर रहा है।

किताब शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को बेनक़ाब करती है—गाँव का स्कूल उम्मीद का प्रतीक नहीं, बल्कि संस्थागत लापरवाही का आईना बन जाता है। जो सवाल उठाता है, वही “विरोधी” करार दे दिया जाता है; दहेज और सामाजिक दिखावे के लिए सच को मोड़ने की प्रवृत्ति इस विडंबना को और गहरा करती है।

स्त्री-पुरुष असमानता का चित्रण समाज की संवेदनहीनता उजागर करता है, जबकि कुछ विवेकशील पात्र यह संकेत देते हैं कि संवेदनशीलता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है—बस कम होती जा रही है।
यह किताब आरामदेह नहीं, लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाली और बेहद ज़रूरी है।
Profile Image for Neeraj Maurya.
16 reviews1 follower
September 27, 2026
नीलोत्पल मृणाल की ‘विश्वगुरु’ सिर्फ किसी बड़े राष्ट्रीय सपने की कहानी नहीं है, बल्कि उस सपने के बीच जी रही एक पूरी पीढ़ी की कहानी है।


चिन्मय, दर्पण, अंगद, कृपालु और लावण्या जैसे पात्रों के जरिए गांव-कस्बों के युवाओं के सपने, शिक्षा, नौकरी, बेरोजगारी, परिवार, जाति, धर्म और अवसरों की असमानता सामने आती है।


एक तरफ सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र के जरिए बेहतर भविष्य तलाशता युवा है, तो दूसरी तरफ सत्ता, धन और हिंसा की राजनीति है, जिसका असर अंततः आम आदमी पर पड़ता है।


‘विश्वगुरु’ की खास बात यह है कि यह किसी एक नायक या खलनायक की कहानी नहीं, बल्कि हमारे समय और उस पीढ़ी का आख्यान है जो शिक्षा, रोजगार, आंदोलन, समाज और सत्ता के बीच अपना रास्ता तलाश रही है।


यही वजह है कि इस किताब को पढ़ना आज के भारत को उसके सपनों और संघर्षों—दोनों के साथ देखने जैसा है। 📚
Profile Image for Prasang Chaturvedi.
22 reviews
March 29, 2026
लेखन शैली बहुत ही सरल और सुबोध है, नीलोत्पल जी का एक और रोमांचकारी उपन्यास, जय हो।
32 reviews3 followers
August 29, 2026
Vishwaguru by Nilotpal Mrinal is a sharp, witty satire that dives into the realities of unemployment, corruption in civil services exams, paper leaks, and the everyday struggles of young aspirants. Set in a small village, the novel beautifully captures how society and politicians respond to these issues, along with the challenges women face while pursuing education and employment.

What stood out for me is how naturally the author portrays village life — the mindset, the humor, the helplessness — all woven together so well that you end up laughing at the satire while quietly feeling the weight of the truth underneath.

After a long break from reading, this felt refreshing. And since this is the first Hindi novel I’ve ever read, I’m genuinely glad that Nilotpal Mrinal made the experience so memorable.
1 review
July 23, 2026
Very good read with reality of todays world.
Displaying 1 - 6 of 6 reviews