मायावी शैतान और परी : mayavi shaitan aur pari : hindi story books : hindi books : hindi novels : prince Tripathi : hindi novel : Hindi book : Hindi : Hindi ... Hindi novel books : Kahani :
बहुत पुराने समय की बात है। एक बहुत गरीब औरत ने एक सुंदर बेटे को जन्म दिया। उस बच्चे के हाथ पर नीले रंग का एक बड़ा सा दाग था, जो पंडितों के अनुसार उसे भाग्यवान् बना रहा था। उसके जन्म के साथ ही उस गाँव के ज्ञानी-ध्यानी पंडित ने भविष्यवाणी की कि यह बच्चा चौदह साल की उम्र में एक राजकुमारी से विवाह करेगा और खुद राज करेगा। एक दिन ऐसा हुआ कि एक राजा शिकार खेलते हुए रास्ता भूलकर उसी गाँव में आया, जहाँ उस बालक का जन्म हुआ था। गाँव वालों ने उस राजा को पहचाना नहीं, क्योंकि उन लोगों ने कभी उसे देखा ही नहीं था। गाँव के एक बूढ़े ने बातों-बातों में राजा को बताया कि कुछ दिनों पहले उनके गाँव में एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ है, जो चौदह साल की अवस्था में इस राज्य के राजा की लड़की से विवाह करेगा। राजा को यह बात सुनकर बहुत गु