Jump to ratings and reviews
Rate this book

अज्ञातवास की कविताएँ

Rate this book
‘अज्ञातवास की कविताएं’ अविनाश मिश्र का पहला कविता-संग्रह साहित्य अकादेमी की नवोदय योजना के अंतर्गत प्रकाशित है. यह निश्चय ही समकालीन हिंदी कविता की एक उपलब्धि है. यह उन्हें अपनी पीढ़ी के बेहतर कवि और नुमाइंदा शख्सियत के रूप में सामने लाता है.

अविनाश अपनी उम्र की सीमाएं लांघे बिना लिखते हैं, उनकी कविताएं अपने समय के भीतर रहती ऐसी कविताएं हैं जो न बहुत आगे देखती हैं, न बहुत पीछे. वे अपने अगल-बगल और सामने से सरोकार रखती हैं, अतीत से यहां मतलब निकट अतीत, खुद अपने पे गुजरा हुआ कुछ है, तब भी इनका खरापन और सदाकत ऐसी है जो तमाम कड़वाहट और अप्रसन्नता को एक खूबी में बदल देती है. ये पहली नजर में ही बता देती हैं कि वे असली धातु की बनी हैं। इनकी रोचकता और रूक्षता पाठकीय अभिरुचि और अपेक्षाओं से परे कहीं अपना जीवन जीती है. इसलिए दस-पंद्रह साल बाद भी इनसे वही ध्वनि निकलेगी जैसी आज निकलती है.

वह वर्तमान के कवि हैं, कोई ‘उम्मीद जगाने वाले’ कवि नहीं. उनकी कविता विकासमान नहीं है, यानी वह भविष्य का रियाज नहीं है. इन कविताओं को इस अपेक्षा से पढ़ना कि इनसे कवि की संभावनाओं का, भावी दिशा का पता चलेगा, इनके प्रति गफलत दिखाना होगा. जिस तरह की कविता वह लिख रहे हैं, अपने में काफी और मुकम्मल है– मेधा और तकनीक के स्तर पर उसमें रैखिक, ऊर्ध्वगामी ‘विकास’ एक सीमा तक ही संभव है. इस कवि को लेकर यह कामना करना बेहतर होगा कि उसके काव्य का क्षैतिज विस्तार होता रहे, कि उसकी उपलब्ध अभिरुचि और सहानुभूति का घेरा बढ़े, वह उन इलाकों में भी जाए जहां जाने का उसे मौका नहीं मिला. हो सकता है कि कवि स्वयं आगे ऐसी कविता न लिखे, वह अपना कवि-स्वभाव बदल दे. पर उसका यह दौर जो इन कविताओं में कैद है, ऐसा ही रहेगा. लिहाजा इन्हें इनके ‘अभी’ से घिरकर, इनकी तात्कालिकता और अर्जेंसी में, और इनकी दस्तावेजी उपलब्धि को समझते हुए, पढ़ना ही इनका अच्छी तरह साथ निभाना है.

अविनाश मिश्र की कविता जहां से भी आती हो, सीधे पाठक की तरफ आती है. कुछ ही कविताएं पढ़कर पता चल जाता है कि वह एक अच्छे और टिकने वाले कवि हैं. कमनीय लगने की इच्छा से रहित. इनकी गढ़न और बर्ताव में एक गांधीवादी किस्म की सफाई भी है. वह तिरछी निगाह से नहीं देखते, भाषिक सादगी और किफायतशुआरी से काम लेते हैं, नेपथ्य में मौजूद आवाजों का इस्तेमाल नहीं करते. कविता के एक कारीगर के बतौर वह स्वर-बहुलता और भाषिक वैभव के उपलब्ध संसाधनों की खोज भी नहीं करते. सच तो यह है कि अपनी तेज-तर्रारी, सहज उम्दगी और आत्मविश्वास के बावजूद यह बहुत कम बोलने वाली और बहुत कम दावा पेश करने वाली कविता है. यह अपनी खामोश तबीअत को ढकने के लिए कहीं-कहीं वाचालता का भ्रम पैदा करती है. कभी आक्रामक भी लगती है, गौर से देखिए तो सोग मना रही होती है. पर इसमें भी यह हर कदम पर अपनी पारदर्शिता और ईमानदारी को साबित करती चलती है. कुल मिलाकर अविनाश की कविता एक कठिन प्रतिज्ञा और अर्जन की कविता है.
- असद ज़ैदी

100 pages, Paperback

Published January 1, 2017

1 person is currently reading
9 people want to read

About the author

5 जनवरी 1986 को गाजियाबाद में जन्म। शुरुआती शिक्षा और जीवन उत्तर प्रदेश के कानपुर में। आगे की पढ़ाई, लिखाई, संघर्ष और आजीविका के लिए साल 2004 से दिल्ली के आस-पास रहनवारी और बीच-बीच में दिल्ली से दूर प्रवास। कविता, आलोचना और पत्रकारिता के इलाके में सक्रिय। कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में सेवाएं दीं और लगभग सभी प्रतिष्ठित प्रकाशन माध्यमों पर रचनाएं और साहित्यिक पत्रकारिता से संबंधित काम प्रकाशित। ‘अज्ञातवास की कविताएं’ शीर्षक से कविताओं की पहली किताब साहित्य अकादेमी से गए बरस ही छपकर आई है। एक उपन्यास भी प्रकाशनाधीन। फिलहाल आलोचना की एक किताब पर काम और विश्व कविता और अन्य कलाओं की पत्रिका ‘सदानीरा’ का संपादन कर रहे हैं।

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
0 (0%)
4 stars
2 (50%)
3 stars
1 (25%)
2 stars
0 (0%)
1 star
1 (25%)
No one has reviewed this book yet.

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.