साहिल सरीन का भाई जेल में था । वो एक ड्रग स्मगलर था, ड्रग माफिया का कर्जाई था और कर्जा न चुका पाने की सूरत में ड्रग माफिया के जल्लादों के हाथों जेल में भी उसकी मौत निश्चित थी । अपने भाई की जान बचाने का साहिल सरीन के सामने एक ही रास्ता था कि वो अपने भाई का काला धंधा अख्तियार करता !
Surender Mohan Pathak, is an author of Hindi-language crime fiction with 314 books to his credit. His major characters are Crime reporter Sunil (unprecedented 123 Titles), Vimal (46 Titles) and Philosopher Detective Sudhir (23 titles). Apart from series, he has written 60+ Novels in thriller category.
पाठक साहब के इस उपन्यास को पढने के बाद ड्रग्स स्मगलिंग से सम्बंधित कई जानकारियों में इजाफा होता है। एक बहुत ही तेज़ तर्रार थ्रिलर। एक सीधे साधे इंसान की ड्रग के गैरकानूनी धंधे में मजबूर होकर घुसने की कहानी। यह मजबूरी थी, उसके बड़े भाई के फाइनेंसरों द्वारा दी जा रही धमकी की। उसके बड़े भाई सुनीत सरीन एक ड्रग डीलर था जिसने अपना धंधा चलाने के लिए करोडो रुपया उधार लिया हुआ था। लेकिन जब सुनीत सरीन ड्रग डीलिंग में पकड़ा गया तो उसके फाइनेंसरों ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया। सुनीत सरीन के फाइनेंसरों ने उसकी माँ को मारने की धमकी दी। साहिल सरीन के प्रेमिका को मारने की धमकी दी। सुनीत सरीन के साथ जेल में ही ऐसी घटना कर दी जिससे सुनीत सरीन डर गया । फिर सुनीत सरीन ने साहिल सरीन को ड्रग के धंधे में आने के लिए कहा। एक ऐसी कहानी जिसमे शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच ही रोमांच है। उपन्यास को पूरा पढ़े बिना रखा जा नहीं सकेगा।
Great novel with detailed information about the working of drugs business and drug lords
Great novel with detailed information about the working of drugs business and drug lords .. I am giving five stars to the novel. I believe Mr Surender Mohan pathak sir did a thorough research on the drugs business. I have never read that type novel with very detailed information
एक ही रास्ता एक पठनीय उपन्यास है जो कि शुरुआत से लेकर अंत तक आपका मनोरंजन करता है। पुलिस, साहिल और ड्रग माफियाओं के बीच चलते दाँव पेंच आपको उपन्यास पढ़ते चले जाने को मजबूर कर देते हैं। अगर आपने इसे नहीं पढ़ा है तो आपको इसे एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। मेरे विस्तृत विचार आप निम्न लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं: एक ही रास्ता